फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: मिर्जापुर से प्रयागराज जा रही प्राइवेट बस पलटी, नौ यात्री घायल, एक रेफर

Sun, 12 Mar 2023 10:48 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

मिर्जापुर के लालगंज से प्रयागराज जा रही प्राइवेट बस रविवार सुबह कुशियारा जंगल के सामने पलट गई। हादसे में नौ यात्री घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज में भर्ती कराया। 
विज्ञापन
मिर्जापुर से प्रयागराज जा रही प्राइवेट बस पलटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर के लालगंज से प्रयागराज जा रही प्राइवेट बस रविवार सुबह कुशियारा जंगल के सामने पलट गई। हादसे में नौ यात्री घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज में भर्ती कराया। यहां से एक यात्री को मंडलीय अस्पताल को रोफर कर दिया गया। 

विज्ञापन


लालगंज तहसील मुख्यालय से प्रतिदिन प्रयागराज जाने वाली एक प्राइवेट बस सोमवार सुबह अपने तय समय से रवाना हुई। लालपुर-गैपुरा मार्ग पर कुशियारा जंगल के सामने बस अनियंत्रित होकर पलट गई। मौके पर चीखपुकार मच गई। बस पलटने की खबर लगते ही पास-पड़ोस के गांव के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और सूचना थानाध्यक्ष लालगंज को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज पहुंचाया। यहां से गंभीर रूप से घायल एक यात्री को प्राथमिक उपचार के बाद मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जबकि बाकी अन्य को डिस्चार्ज कर दिया गया। थानाध्यक्ष ज्ञानू प्रिया ने बताया कि बस में सवार बाकी सवारी सुरक्षित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें