फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: खुले नालों से बढ़ रही हादसों की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर के मुख्य मार्गों पर खुले बड़े नालों से हादसों का खतरा बढ़ता जा रहा है। चौड़े नालों में बाइक और साइकिल सवारों के गिरने की घटनाएं हो रही हैं। इससे वाहन चालकों में भय है।
विज्ञापन

नगर के वासलीगंज, तहसील मार्ग, तहसील मार्ग, महुवरिया, आर्यकन्या रोड, दुर्गादेवी व सबरी में इस प्रकार के खुले नाले देखे जा सकते हैं। इस समय नगर की सड़कें बन रही हैं। इससे वाहन चालकों की गति भी बढ़ रही है। शनिवार को सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियाद के लिए आते समय दो बाइक सवार महुवरिया के नाले में गिर गए। गनीमत रही कि उनको गंभीर चोट नहीं लगी। स्थानीय लोगों की मदद से उनको अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार कराकर उनको छोड़ दिया गया। नागरिकों का कहना है कि जो सड़क बन रही है वह नालियों के समानांतर ही बन रही है। पटरी मामूली सी छोड़ी जा रही है। नगर की सड़कें पहले से ही संकरी हैं। इसलिए भीड़ अधिक होने अथवा जाम की स्थिति में ही इस प्रकार की दुर्घटना होने की आशंका बढ़ जाती है। नागरिकों का कहना है कि यदि नाले ढंके होते तो इस समस्या से बचा जा सकता है। नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी का कहना है कि इस समस्या के समाधान की तरफ ध्यान दिया जाएगा। जांच कराकर यदि आवश्यक हुआ तो नालों को ढंकवाने का काम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें