रजिस्टर में हुई हेराफेरी, बीडीओ ने दिए जांच के आदेश
राजगढ़। विकास खंड के स्वयं सहायता समूह का रजिस्टर गायब कर गलत ढंग से नाम जोड़े जाने का आरोप लगाते हुए चांद स्वयं सहायता समूह अध्यक्ष ने खंड विकास अधिकारी को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच कर कार्यवाई की मांग किया है। खंड विकास अधिकारी रमाकांत ने सेक्टर प्रभारी को जांच कर एक सप्ताह के अंदर जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। आरोप है कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गांव की महिलाओं को रोजगार दिलाने तथा स्वावलंबी बनाने के लिए राजगढ़ विकास खंड में दर्जनों समूह का गठन किया गया है। ्