फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोदामों से हो रहा घटिया चावल का उठान

विज्ञापन
छानबे गोदाम से आपूर्ति हो रहा चावल की बानगी - फोटो : MIRZAPUR
विज्ञापन
जिगना। कोरोना के मद्देनजर छानबे विकास खंड गैपुरा स्थित विपिणन केंद्र से कोटेदारों को घटिया चावल की आपूर्ति की जा रही है। घटिया किस्म के चावल की हो रही आपूर्ति व वितरण को लेकर कोटेदारो और कार्डधारको के बीच नोकझोंक आम बात होती जा रही। जिला पंचायत सदस्य सुरेश कुमार बिंद ने कहा कि गोदाम की ओर से गरीबो के नाम पर बांटे जा रहे घटिया किस्म के चावल उनके स्वास्थ्य के लिए खतरा बने हुए हैं। बोरी मे रखे चावल पीले पड़ गए हैं। पानी से धोने के बावजूद पीलापन नहीं जा रहा है। गोदाम प्रभारी नसरीम असलम का कहना है कि जो चावल गोदाम में आया है, पहले से ही बोरियों में भरे गए हैं। चर्चा है कि पानी मे भीगकर खराब हुए चावलों को गोदामों में भेजा गया है। जिला पंचायत सदस्य ने जिलाधिकारी से चावल की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें