फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: नाबालिग से दुष्कर्म का इनामी आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कछवां पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के 20 हजार के इनामी आरोपी को पड़ेरी पुलिया के पास से शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। कछवां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने तीन जून को नाबालिग बेटी को बहलाकर भगा ले जाने की तहरीर दी थी। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। सीओ सदर अमर बहादुर ने बताया कि कछवां पुलिस टीम ने नाबालिग को पूर्व में बरामद कर लिया। नामजद आरोपी की तलाश की जा रही थी। आरोपी पर 20 हजार का इनाम रखा गया था। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी सुनील सोनकर निवासी मझवां कजरहिया थाना कछवां को पड़ेरी पुलिया के पास से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें