फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धा पूर्वक स्मरण किए गए राष्ट्रपिता व पूर्व प्रधानमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में रविवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती मनायी गई। इस अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मंडलायुक्त कार्यालय पर मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने ध्वजारोहण किया। कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने तिरंगा फहराया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आरंभ प्रभात फेरी से हुआ। मैराथन दौड़ के विजेताओं को जिलाधिकारी ने पुरस्कृत किया। साथ ही नारघाट स्थित शहीद उद्यान में शहीदों की प्रतिमाओं पर उन्होंने माल्यार्पण किया। मंडलीय अस्पताल व जिला महिला अस्पताल में मरीजों में फलों का वितरण हुआ। केबी कालेज में ध्वजारोहण के बाद विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ अरविंद मिश्र, डॉ राकेश कुमार शुक्ल, ने विचार प्रकट किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ वीरेंद्र सिंह एवं संचालन डॉ अशोक कुमार सिंह चन्देल ने किया। डॉ भवभूति मिश्र, शंशाक शेखर द्विवेदी, डॉ देवेंद्र पांडेय, डॉ मकरन्द जायसवाल, डॉ भानु प्रताप सिंह, डॉ अर्चना पांडेय, डॉ अम्बुज पांडेय, आदि थे। जीडी बिनानी पीजी कालेज में ध्वजारोहण के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने गोष्ठी में महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के बारे में विचार प्रकट किया। इस अवसर पर डा. मदन श्रीवास्तव, डा. उमेश सिंह, डा. वंदना मिश्रा, डा. राजमोहन शर्मा, डा. राजेश कुमार श्रीवास्तव आदि थे। बथुआ स्थित गांधी घाट पर स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने मार्ल्यापण किया। इस अवसर पर मिर्जापुर प्रजापति समाज की ओर से विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। ईओ अंगद गुप्ता, वरिष्ठ साहित्यकार भोलनाथ कुशवाहा, दिलीप सिंह गहरवार, आनंद अमित, मेवालाल प्रजापति,श्यामबाबू प्रजापति, विजय प्रजापति, गुलाब प्रजापति, संजू प्रजापति आदि थे। लालडिग्गी स्थित नगर पालिका कार्यालय पर नगर पालिकाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने ध्वजारोहण किया। रोटरी क्लब इलीट के तत्वावधान में गंगा दर्शन कालोनी से शास्त्री पुल तक स्वच्छता अभियान चलाया गया। सभासद विनोद मौर्य, अध्यक्ष विष्णु खंडेलवाल, महेश केशरवानी, अनुज श्रीवास्तव, गोपाल कृष्ट अग्रवाल, मोहित लड्ढा आदि थे।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बापू को किया याद
मिर्जापुर। महात्मा गांधी की जयंती पर मदरसा अल अजीज निस्वा कॉलेज रसूला गंज छोटा मिर्जापुर में झंडारोहण किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवकुमार सिंह पटेल ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनका स्मरण किया। साथ में गुलाब चंद पांडेय, प्रबंधक फैज अहमद, कैलाश प्रजापति, राजू भारती आदि थे। कांग्रेस पार्टी के मीडिया प्रभारी छोटे खान ने शहीद उद्यान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धांजलि दिया। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती पर उनका भी स्मरण किया। अपना दल एस अपना दल एस ने जनसंपर्क कार्यालय, पटेल चौक, भरुहना में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (बापू) व पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाई। कार्यवाहक जिलाध्यक्ष इं0 राम लौटन बिदं की अध्यक्षता में जयंती मनाई गई। इस दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (बापूजी) व पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की। मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय सचिव व विंध्याचल (मिर्जापुर) मंडल प्रभारी राजेश पटेल (बुलबुल) एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यवाहक प्रदेश सचिव आनंद सिंह पटेल उपस्थित रहें। संचालन कार्यवाहक युवा मंच जिला अध्यक्ष उदय पटेल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें