फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योजनाओं के मूल्यांकन के लिए चयनित होंगे शोधार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के युवाओं को सरकार के साथ नीति, प्रबंधन, क्रियान्वयन, अनुश्रवण के कार्यों में सहभागिता के लिए विशेष अवसर प्रदान किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री फेलोशिप कार्यक्रम संचालित किये जाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

प्रदेश के 100 आकांक्षात्मक विकास खंडों में केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित समस्त योजनाओं का समवर्ती मूल्यांकन कार्य करने के लिए शोधार्थियों का चयन किया जायेगा। यह कार्य शोधार्थी उप जिलाधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी से समन्वय स्थापित कर करेंगे। इसके तहत योजनाओं का सर्वेक्षण, अध्ययन, प्राथमिक आंकड़ों का संकलन व अनुश्रवण कार्य किए जाएंगे। शोधार्थी योजनाओं के संचालन में आ रही चुनौतियों के निराकरण तथा योजनाओं का लोगों को अपेक्षित लाभ पहुंचाने के लिए सुझाव भी प्रस्तुत करेंगे। साथ ही योजना से संबंधित नीति निर्धारण एवं कार्यान्वयन से संबंधित कार्यों में प्रतिभाग भी करेंगे। मुख्यमंत्री फेलोशिप कार्यक्रम के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो गई। आवेदन की अंतिम तिथि 24 अगस्त निर्धारित है। कार्यक्रम के विस्तृत दिशा-निर्देश शासनादेश नियोजन विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें