फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मजिस्ट्रेटों से मांगी बूथों के निरीक्षण की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मझवां विधानसभा की खाली सीट के हो रहे उपचुनाव के मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका निरंजन ने सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों को बूथों का दो दिन में निरीक्षण कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ आयोजित बैठक के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी मतदान केंद्रों में बने बूथों का निरीक्षण कर दो दिन में रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया। उन्होंने बूथों पर बीएलओ के नाम और मोबाइल फोन नंबर अंकित कराने की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मजिस्ट्रेटों की रिपोर्ट के अनुसार बूथों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया जाएगा। उस दौरान बूथों पर कमियां मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मजिस्ट्रेटों को मतदान केंद्रों पर पेयजल, शौचालय, प्रकाश, फर्नीचर, सीसी कैमरा, दिव्यांग मतदाताओं के लिए रैंप आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। कहा कि बूथों पर भारी वाहनों के आने व जाने में कोई समस्या हो तो उसकी सूची बनाकर उपलब्ध कराएं। कहा कि जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने जोन अथवा सेक्टर में पड़ने वाले सभी थानों व पुलिस चौकियों के टेलीफोन नंबर नोट कर लें। ताकि जरूरत पड़ने पर थाना प्रभारी को अवगत कराया जा सके। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह, एएसपी नक्सल ओम प्रकाश सिंह, एसडीएम सदर गुलाब चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें