फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: आभूषण और नकदी चोरी होने की दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। थाना क्षेत्र के हलिया पहड़ी पर मंगलवार की रात चोर आलमारी और बक्से में रखे आभूषण और नकद रुपये समेत कीमती सामान उठा ले गए। रात में भवन स्वामी अपने पैतृक आवास पर चले गए थे। मकान की रखवाली करने वाला चौकीदार बारिश होने के कारण बाउंड्री का ताला बंद कर पड़ोसी गांव बरी में अपने घर पर चला गया। सुबह मकान पर पहुंचा तो ताला टूटा देख चौकीदार ने भवन स्वामी को सूचना दी। इसके बाद भवन स्वामी ने थाने में चोरी की घटना की तहरीर दी।
विज्ञापन

यादवपुर गांव निवासी भवन स्वामी रिपुदमन ने बुधवार को थाने में दी गई तहरीर में बताया कि बीएसएनएल के एक्सचेंज से एक किमी दूर ददरी बांध मार्ग पर बने मकान के चैनल गेट का ताला तोड़कर चोर आलमारी और बाॅक्स में रखे नकद रुपये और आभूषण समेत कीमती सामान उठा ले गए। घर में लगे तीन सीसी कैमरों को तोड़कर उसका उपकरण भी उठा ले गए। थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें