फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

36 की रिपोर्ट आई निगेटिव, 40 का लिया गया सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। पिछले चार दिनों से मिर्जापुर में कोरोना का कोई नया मरीज नहीं मिला है। इस सप्ताह 14 लोगों के स्वस्थ्य होने पर उन्हें आईसोलेशल वार्ड से छूट्टी दे दी गई। इस समय जिले में कोरोना संक्रमित 15 एक्टिव केस है। इसमें एक वाराणसी रेफर है। 14 का जिले के आईसोलेशन वार्ड में उपचार चल रहा है। शुक्रवार को 36 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसमें एक लालगंज के एक श्रमिक के निधन के बाद लिए गए सैंपल की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। इसके अलावा 40 लोगों का सैंपल भेजा गया। जिले से अब तक 1265 लोगों का सैंपल भेजा जा चुका है। इसमें 1062 लोगों को रिपोर्ट आ चुकी है। पिछले चार दिनों से जिले में कोरोना का नया मरीज न मिलने से स्वास्थ्य महकमा राहत की सांस ले रहा है। पिछले सप्ताह संक्रमितों में इजाफा होकर संख्या 32 पहुंच गई थी। पूर्व में तीन जमातियों के साथ इस सप्ताह 14 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उनको छुट्टी दे दी गई है। जिले में इस समय कोरोना के 15 एक्टिव केस है। शुक्रवार को कोई संक्रमित नहीं मिलना। 36 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसमें क्वारंटीन किए गए गैर प्रांत से आए लोग है। इसके अलावा 40 लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया। इसमें सीएचसी विंध्याचल के स्टाफ, क्वारंटीन सेंटर में रखे गए लोग व मंडलीय अस्पताल में बाहर से आने वाले संदिग्धों का सैंपल लिया गया। शुक्रवार को भदोही जिले के संक्रमितों में इजाफा हुआ। जिन्हें सेफोर्ड के अस्पताल में भर्ती किया गया। जिले में आईसोलेशन में मिर्जापुर के 14, भदोही के 23 और सोनभद्र के छह संक्रमितो का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें