लालगंज। तहसील सभागार में मंगलवार को पूर्ति विभाग की बैठक में हलिया और लालगंज ब्लॉक के 141 कोटेदारों से कहा गया कि वे मृतक और शादीशुदा महिलाओं के नाम राशन कार्ड से हटाएं। पूर्ति निरीक्षक बद्रीनाथ गुप्ता ने कहा कि राशन वितरण प्रणाली की खामियों को दूर करने और पात्र-अपात्र लाभार्थियों की पहचान सुनिश्चित करें। कहा कि जिन लाभार्थियों की ई-केवाईसी बाकी है उसे हर हाल में पूरा कराएं। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों में बने आधार कार्डों की भी गहन जांच कर कार्रवाई की जाए। स्पष्ट किया कि राशन वितरण प्रणाली में गड़बड़ी पाए जाने पर जिम्मेदार कोटेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। यह राष्ट्रीय स्तर की व्यवस्था है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर विवेश शुक्ला, जयशंकर पांडेय, शिवशंकर पटेल, इंद्रेश तिवारी, हैदर अली, सभाशंकर पांडेय आदि थे।