विन्ध्य कारीडोर योजना के प्रगति की हकीकत जानने के लिये जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने बुधवार को विन्ध्यवासिनी मन्दिर परिक्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर यहां पड़े मलबे को हटाने के निर्देश दिए। मन्दिर से लगे चार प्रमुख मार्गो मे से एक कोतवाली गली के कुछ भवनों व ध्वस्तीकरण के अवशेष रह जाने पर डीएम ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियो को कड़े निर्देश दिए। कहा कि अवशेष भवनों का ध्वस्तीकरण करते हुये पांच दिन के अन्दर मलबों को हटाकर समतल किया जाय। पक्का घाट तथा कतिपय स्थानों पर अतिक्रमण एवं कुछ मकान के अवशेष जो लटके हुये हैं उनसे खतरे की सम्भावना के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने नगर मजिस्ट्रेट को निर्देश दिया कि इन भवनों के स्वामियों को नोटिस देकर अतिक्रमण मकानों एवं मकानों के जर्जर लटके भाग को तोड़ने के निर्देश दिए। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह, अधिशाषी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग कन्हैया झा उपस्थित रहे।