फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूची में दर्ज करा लें नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में एक नवंबर से 30 नवंबर तक विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत चार तिथियों सात, 14, 21 और 28 नवंबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा। साथ ही पूरे माह में एक जनवरी 2022 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा सकते हैं। इसके साथ ही नाम कटवाना हो या नाम बढ़वाना हो, जैसे कार्य भी इस दौरान किया जा सकता है। चुनार : विकास खंड नरायनपुर के सभागार में रविवार को बूथ स्तरीय अधिकारी एवं सुपरवाइजर की बैठक ली गयी। मतदाता सूची पुनरीक्षण के अभियान में विशेष रूचि लेकर ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं को जोड़ने, मतदाता सूची में संशोधन करने और मृतकों के नाम काटने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गये। साथ ही साथ प्रत्येक ग्राम पंचायत में सचिव रोजगार सेवक सफाई कर्मियों के माध्यम से मतदाता जागरूकता का अभियान चलाये और ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस अभियान में जोड़ने का प्रयास करने की हिदायत दी गई। गरुण ऐप के माध्यम से प्रत्येक बूथ पर आवश्यक सुविधाओं के संबंध में दो दिनों के अंदर सर्वे करके ऐप पर अपलोड करना है। जिससे अभियान को गति मिलेे। इस दौरान सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण रमाकांत मिश्रा, सहायक विकास अधिकारी रविंद्र सिंह, सहायक विकास अधिकारी कोऑपरेटिव, सभी तकनीकी सहायक, सचिव, सफाई कर्मी एवं रोजगार सेवक भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें