फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: विंध्य विश्वविद्यालय के लिए खंगाले जा रहे अभिलेख

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान। तहसील क्षेत्र के देवरी कला गांव में विन्ध्य विश्वविद्यालय का निर्माण लगभग तय माना जा रहा है। गांव सभा की जमीन के अभिलेखों की जांच के लिए राजस्व टीम ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर पुराने रिकार्डों की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

माना जा रहा है कि अनाधिकार कब्जा की संभावना को देखते हुए काबिज संस्था के लिए क्रय की गई जमीन के विक्रेताओं के रिकार्ड देखे जा रहे हैं। जांच का बिंदु यह है कि विक्रेताओं के पास इतनी जमीन कहां से आई जो उन्होंने संस्था को बेची। यह भी जांचा जा रहा है कि ग्राम सभा की जमीन पर फर्जी इंद्राज कराकर तो जमीन नहीं बेच दी गई। इस संबंध में तहसीलदार संजीव कुमार यादव ने बताया कि रिकार्ड रूम में अभिलेखों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद गड़बड़ी मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें