फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: रीजनिंग के सवालों ने उलझाया, समय के अभाव में छूटे प्रश्न

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन शनिवार को 14 केंद्रों पर परीक्षा हुई। दोनों पालियों में 8185 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए और 2759 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। प्रथम पाली में परीक्षा छोड़ने वाले अभ्यर्थियों की संख्या ज्यादा रही। उधर, अभ्यर्थियों को रीजनिंग के सवालों में खूब उलझाया। समय के अभाव में कई अभ्यर्थियों प्रश्नों का जवाब नहीं दे पाए और उनके प्रश्न छूट गए।
विज्ञापन

परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। कई चक्र की जांच के बाद अभ्यर्थी केंद्रों पर निर्धारित कक्ष में पहुंच रहे थे। पुलिस लाइन में बने कंट्रोल रूम में लगे सीसी कैमरों से केंद्रों की निगरानी की जा रही थी। पुलिस भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन भी प्रथम और द्वितीय पाली में कुल 10944 अभ्यर्थियों को शामिल होना था। एक पाली में 5472 अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होना था। प्रथम पाली में 4017 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 1455 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 4168 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 1304 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा शुरू होने से पहले केंद्रों पर अभ्यर्थियों की भीड़ लग गई थी। सामान सुरक्षित स्थान पर रखवाने के बाद उनको कई चक्र की जांच के बाद ही कक्ष में भेजा जा रहा था। अधिकारी भ्रमण कर निगरानी में लगे रहे। इसी तरह द्वितीय पाली में भी परीक्षा संपन्न कराई गई। परीक्षा छूटने पर केंद्रों के बाहर सड़कों पर जाम लग गया। हालांकि पहले दिन तरह की जाम ज्यादा लंबा नहीं रहा। उधर, रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस अड्डे पर परीक्षार्थियों की भीड़ लगी रही। पुलिस लाइन कंट्रोल रूम में लगे कैमरों से परीक्षा पर पैनी नजर रखी जा रही थी। प्रश्न पत्र 15 मिनट में ही कोषागार के डबल लाॅक से परीक्षा केंद्र पर पहुंचाए जाने थे। प्रश्न पत्र वीडियो कैमरे के सामने ही खोलने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें