फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: आवास निर्माण शुरू नहीं करने पर 170 लाभार्थियों के खिलाफ आरसी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के ऐसे लाभार्थियों के खिलाफ आरसी जारी की गई है, जिन्होंने प्रथम किस्त पाने के बाद भी निर्माण कार्य नहीं शुरू कराया। ऐसे 170 लाभार्थियों के खिलाफ जिला नगरीय विकास अभिकरण की तरफ से आरसी जारी की गई है।
विज्ञापन

जिले में मिर्जापुर, चुनार, अहरौरा नगर पालिका तथा कछवां नगर पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी संचालित है। पूरे जिले में अब तक 33367 लोगों को इस योजना से लाभान्वित किया गया है। इनमें से लगभग अधिकांश को पहली किस्त जारी कर दी गई है। पहली किस्त पाने वालों की संख्या 33360 है। इसी प्रकार दूसरी किस्त पाने वालों की संख्या 32224 है और तीसरी किस्त पाने वालों की संख्या 24122 है। इन लाभार्थियों में से अब तक 28338 के आवास निर्माण पूरे हो गए हैं। पहली किस्त पाने वाले लाभार्थियों की जियो टैगिंग के बाद से ही निगरानी शुरू कर दी गई थी। पहली किस्त के रूप में 50000 रुपये लाभार्थी को दिए जाते हैं। उससे वे नींव निर्माण व प्लींथ लेवल आदि का निर्माण कराते हैं। इतना काम होने के बाद उनको दूसरी व तीसरी किस्त जारी की जाती है। प्रगति देखकर आवंटित धनराशि जारी किए से निर्माण कार्य जारी रहता है।
उधर, इस योजना में 170 लाभार्थी ऐसे चिह्नित किए गए हैं, जिन्होंने 50000 रुपये की पहली किस्त लेने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं किया है। निर्माण कार्य शुरू नहीं करने पर संबंधित लाभार्थी को नोटिस जारी किया गया। उसका संज्ञान नहीं लेने पर लाभार्थी को दूसरी नोटिस जारी किया गया। उसके बाद भी निर्माण शुरू नहीं होने पर संबंधित के खिलाफ आरसी जारी कर दी गई है। अब तहसील के माध्यम से लाभार्थी को दी गई धनराशि की वसूली कराई जाएगी। डूडा की परियोजना अधिकारी प्रतिभा श्रीवास्तव ने बताया कि लाभार्थी को बार-बार सूचित कर निर्माण कार्य शुरू करने को कहा गया। जब लाभार्थी ने काम नहीं शुरू किया तो विभाग को आरसी जारी करनी पड़ी। शहरी क्षेत्र में निवास करने वाले लाभार्थी को प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत 250000 रुपये उपलब्ध कराए जाते हैं। पहली किस्त में 50000 रुपये, दूसरी में 150000 तथा तीसरी किस्त के रूप में 50000 रुपये लाभार्थी के खाते में भेजे जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें