फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात से कच्चा मकान गिरा, गृहस्थी का सामान नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। थाना क्षेत्र के सिकटा गांव में बरसात से शनिवार की सुबह कच्चे मकान की दीवार भरभरा कर गिर गई। इससे उसमें रखा गृहस्थी का सारा सामान दब कर नष्ट हो गया। संयोग था कि परिजन उस समय घर के बाहर थे, नहीं तो बड़ी घटना घट सकती थी।
विज्ञापन

क्षेत्र के सिकटा गांव निवासी रविंद्र पांडेय का कच्चा मकान की दीवार बरसात से जर्जर हो गई थी। शनिवार की सुबह अचानक भरभरा कर गिर गई। जिससे घर के अंदर रखा पांच क्विंटल गेहूं, तीन क्विंटल चावल, मसूर, सरसों आदि के साथ चारपाई बिस्तर व कुछ कागजात दबकर नष्ट गया। पीड़ित ने क्षेत्रीय लेखपाल कृष्णा पटेल के साथ उच्च अधिकारियों को जानकारी देते हुए मुआवजे की मांग की है। आवासीय मकान के गिरने के कारण पीड़ित के पास रहने का ठिकाना नहीं रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें