फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बलभद्र और सुभद्रा संग निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी नगर में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा मंगलवार को धूमधाम से निकाली गई। रथयात्रा में बलभद्र-सुभद्रा के साथ भगवान जगन्नाथ की नगर में निकली झांकी के दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने भगवान जगन्नाथ की आरती व पूजन कर फूलों की वर्षा की।
विज्ञापन

गजिया टोला त्रिमुहानी स्थित श्री ठाकुर रामकुमार मंदिर से रथ पर सवार होकर भगवान जगन्नाथ बहन सुभद्रा, भाई बलभद्र के साथ नगर भ्रमण पर निकले। रथयात्रा मंगलवार को सुबह छह बजे त्रिमुहानी चौराहा पहुंची। नगर भ्रमण से पहले बटुक आरती की गई। जिसमें नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्र, नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केसरी, कैबिनेट मंत्री आशीष सिंह पटेल, पूर्व विधायक कैलाशनाथ चौरसिया, शिवम तिवारी व भरत मिश्रा आदि मौजूद रहे। दिन भर चले दर्शन-पूजन के पश्चात शाम करीब चार बजे भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा त्रिमुहानी से चलकर बसनई बाजार, घंटाघर, खजांची का चौराहा, वासलीगंज, गिरधर चौराहा, पेहटी चौराहा, तुलसी चौक, गुड़हट्टी, पानदरीबा, दक्षिण फाटक, पुरानी अंजही, टेढ़ीनीम, नारघाट होते हुए पुन: श्री ठाकुर रामकुमार मंदिर पहुंची। जहां भगवान की महाआरती कर रथयात्रा का समापन किया गया।
इस दौरान श्याम बिहारी खंडेलवाल, ललित मोहन खंडेलवाल, राकेश कुमार गुप्ता, अनूप खंडेलवाल, बद्री विशाल, राकेशचंद्र श्रीवास्तव, ओमप्रकाश गुप्ता, विनय कुमार, रविशंकर साहू, मनोज दमकल, विनोद गुप्ता, गौरव बरनवाल, अमित श्रीनेत, राज माहेश्वरी, हिमांशु सेठ, सरिता गुप्ता, सुशील मुसद्दी, मयंक गुप्ता, उमा जायसवाल, गोपाल केशरवानी, पवर ऊमर, प्रकाश रत्ना, संतोष मैनी, निशांत गुप्ता, पुष्कर सेठ, अलंकार जायसवाल, अश्वनी गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें