फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: दुर्लभ प्रजाति का पैंगोलिन मिला, वनकर्मियों ने जंगल में छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सक्तेशगढ़। सुकृत वन रेंज के भवानीपुर वन चौकी क्षेत्र में इंदिरा नगर स्थित रूद्रा इंटरनेशनल स्कूल परिसर में मंगलवार को दुर्लभ किस्म का पैंगोलिन देख लोग हतप्रभ रहे। उसे देखने वालों की भीड़ लग गई। प्रबंधक ने स्कूल में दिखे पैंगोलिन को एक पिंजरे में रखकर वन विभाग को सचना दी। लगभग दो साल पहले भी नगर क्षेत्र के महंत शिवाला में पैंगोलिन मिला था।
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधक की सूचना पर दलबल के साथ मौके पर पहुंचे वन क्षेत्राधिकारी आरके सिंह ने पिंजरे में बंद पैंगोलिन को अपने कब्जे में लेकर विभाग के उच्चाधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद उसे वन रेंज ले गए। प्रभागीय वनाधिकारी अरविंद राज मिश्रा ने बताया दुर्लभ पैंगोलिन काफी सीधा और शर्मिला जंतु होता है। उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया है। पैंगोलिन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये बताई जाती है। यह दुर्लभ जंतु मध्य प्रदेश के घने जंगलों में पाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें