फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के आरोप पर दुष्कर्म और एससीएसटी का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासिनी विवाहित महिला ने गांव के एक व्यक्ति पर बगीचे में बकरी चराने के दौरार दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मिली शिकायत के आधार पर दुष्कर्म व एससी एक्ट में केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। क्षेत्र निवासी महिला ने गांव निवासी एक व्यक्ति पर दुष्कर्म और छेड़खानी का आरोप लगाते हुए थाने में नामजद तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि नै जून को वह अपने घर से उत्तर दिशा की तरफ तालाब के पास बकरी चराने गई थी। आरोपित व्यक्ति तालाब के पास स्थित अपने बगीचे के बाड़े से पिछले दरवाजे से निकला और उसे बुलाकर कलाई पकड़ कर जबरदस्ती अपने बगीचे मे खींच ले गया और दरवाजा बंद कर दिया। आरोपी से छोड़ने के लिए बार-बार गुहार लगाती रही लेकिन आरोपी ने जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया। बताया कि उसके पति घटना वाले दिन रिश्तेदारी में गए थे। दूसरे दिन उनके घर आने पर अपने साथ घटी घटना के बारे में जानकारी दी। थानाध्यक्ष विजय कुमार सरोज ने बताया कि मामला संदिग्ध है। जांच की जा रही है। क्षेत्राधिकारी चुनार सुशील कुमार ने बताया कि दुष्कर्म व एसीएसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें