फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव से पुलिस ने शनिवार को किशोरी को बहला कर ले जाने और दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। चार जनवरी को मड़िहान थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी पौत्री को गांव का एक युवक बहला कर ले गया है। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने किशोरी को बरामद कर मेडिकल के बाद आरोपी पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया। पुलिस आरोपी युवक की तलाश में थी। उप निरीक्षक रमेश प्रसाद को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अपने घर पर है। पुलिस ने घेरेबंदी कर आरोपी सुभाष मौर्या पुत्र रामसुंदर उर्फ झगड़ू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित का चालान कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें