फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: घरों से कूड़ा न उठने और जागरूकता की कमी से गिरी रैंकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। स्वच्छता सर्वेक्षण की रैंकिंग में इस बार गंगा किनारे स्थित नगरों में मिर्जापुर नगर पालिका परिषद काफी पिछड़ गई है। पिछली बार की तुलना में इस बार राष्ट्रीय स्तर पर 60 अंकों की गिरावट के साथ मिर्जापुर को राष्ट्रीय स्तर पर 202वां स्थान मिला है। पिछली बार मिर्जापुर 142वें पायदान पर था। रैंकिंग में पिछड़ने का मुख्य कारण घर-घर कूड़ा उठाने की व्यवस्था लागू नहीं कर पाना और जागरूकता का अभाव माना जा रहा है। एक लाख से अधिक की आबादी वाली नगर पालिका परिषद में मिर्जापुर को 202वां स्थान मिला है। इसके लिए केंद्रीय सर्वेक्षण टीम ने पांच माह पहले नगर पालिका क्षेत्र का सर्वे किया था। टीम ने नगर की सफाई व्यवस्था के साथ गंगा घाटों का जायजा लिया था। सफाई व्यवस्था की हकीकत देखने के साथ टीम ने स्थानीय लोगों से बातचीत की थी। बृहस्पतिवार को जारी रैंकिंग में मिर्जापुर पिछली बार से 60 पायदान नीचे खिसक गया है। पिछली बार 142वां स्थान मिला था जबकि इस बार 202वां स्थान प्राप्त हुआ है। मिर्जापुर नगर पालिका परिषद को 4276.3 अंक प्राप्त हुए हैं। अभी राज्य और क्षेत्रीय स्तर की रैंकिंग जारी होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें