फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजीआरएस पर आई शिकायतों के निस्तारण में रेंज को पांचवां स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
आईजीआरएस पर आई शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण करने में मिर्जापुर रेंज को सितंबर माह में प्रदेश में पांचवां स्थान मिला है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री व शासन स्तर से जन शिकायतों को सर्वोच्च प्राथमिकता में रखते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं। आईजीआरएस पर आई शिकायतों में सीएम हेल्पलाइन, तहसील दिवस, पीजी पोर्टल सहित विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतें शामिल की जाती हैं। डीआईजी आरपी सिंह ने बताया कि आईजीआरएस पर आने वाली शिकायतों को गंभीरता से लिया गया। शिकायतों के निस्तारण की स्थिति अच्छी नहीं होने पर नाराजगी जताई गई और सभी अधिकारियों को शिकायतों में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए निर्देशित किया गया। इसके साथ ही प्राप्त आख्याओं की समीक्षा भी की गयी। परिणामस्वरूप आईजीआरएस पर सितंबर माह में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में मिर्जापुर रेंज को प्रदेश में पाचवां स्थान मिला है। इसमें जनपद भदोही व सोनभद्र को छठां और मिर्जापुर को 23वां स्थान प्राप्त हुआ है। रेंज को पांचवां स्थान मिलने पर डीआईजी ने तीनों जनपदों के आईजीआरएस सेल के अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें