फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: अवध में राम आए हैं मेरे सरकार आए हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। विंध्याचल के रोडवेज परिसर में विंध्य महोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम के सातवें दिन मंगलवार को विधायक चुनार अनुराग सिंह एवं जिलाधिकारी दिव्य मित्तल ने संयुक्त रूप से सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम का मां विंध्यवासिनी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित करते हुए विधिवत शुभारंभ किया। शिवलोक कालेज मीरजापुर एवं सेठ द्वारिका प्रसाद बजाज स्कूल के छात्र-छात्राओं ने देवी वंदना तथा राधा-कृष्ण, शिव नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। इसके बाद कजरी गायिका पद्मश्री से सम्मानित अजीता श्रीवास्तव ने देवी वंदना निमिया के डारी मईया मोरी डाले ली झुलनवा..... सुना कर लोगों को भक्ति भाव में सरोबोर कर दिया। गीतों का क्रम जारी रखते हुए उन्होंने चली जा रही है उमर धीरे धीरे, पल-पल युवा तो..... प्रस्तुत कर लोगों की खूब वाहवाही लूटी। प्रदेश की राजधानी लखनऊ से आई मंजू सिंह ने अपनी टोली के साथ राम, लक्ष्मण, सीता की मनमोहक झांकी के साथ अवध में राम आए हैं मेरे सरकार आए हैं.... आरती गीत प्रस्तुत कर लोगों को भाववभोर कर दिया। इस दौरान 14 वर्षों के वनवास के पश्चात प्रभु श्री राम के अयोध्या वापसी का दृश्य देख लोगों की आंखें पुलकित हो उठी। भजन संध्या कार्यक्रमों के अनवरत जारी क्रम के पश्चात बृज लोककला फाउंडेशन मथुरा के कलाकारों ने विश्व विख्यात कलाकार दानी शर्मा के नेतृत्व में बरसाने की फूलों की होली, लठ्ठमार होली, राजस्थानी नृत्य, बिहारी जी की अद्भुत, अनोखी झांकी इत्यादि कई मनोहारी कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध करने के साथ ही साथ झूमने पर विवश कर दिया। दिव्य और भव्य कार्यक्रम को देख मानो ऐसा प्रतीत हो रहा था कि विंध्य महोत्सव के इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में आम और खास जनों की दूरियां बिल्कुल मिट गई है। सभी एक साथ भक्ति भाव के रस में सरोवर होकर झूमने के लिए विवश हो गए थे। क्या अधिकारी या कर्मचारी, क्या आम दर्शनार्थीगण सभी बरसाने के फूलों की होली पर थिरकने के लिए विवश हो गए। कार्यक्रम में चुनार विधायक अनुराग सिंह, बूढ़ेनाथ मंदिर के महंत संत योगानंद गिरी, जिलाधिकारी दिव्या मित्तल, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी शिव प्रकाश शुक्ल, जिला होमगार्ड कमांडेड बीके सिंह, जिला सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय सहित सभी विभागों के अधिकारी संबंधित लोगों के साथ-साथ गणमान्य जन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें