संस्था के भाईयों को राखी बांधती बिंदु दीदी।
- फोटो : सोशल मीडिया
मिर्जापुर। शुक्लहा स्थित ब्रह्माकुमारी संस्थान के प्रभु उपहार भवन में शनिवार को रक्षाबंधन का पावन पर्व उत्साह, प्रेम और आध्यात्मिक उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत सुबह सत्संग और मौन ध्यान से हुई। इसमें उपस्थित सभी भाई-बहनों ने परमात्मा के स्नेहमय सानिध्य का अनुभव किया। सेवा केंद्र प्रभारी बिंदु दीदी ने रक्षाबंधन के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व केवल धागा बांधने की परंपरा नहीं, बल्कि आत्मा और परमात्मा के अटूट, पवित्र और सुरक्षात्मक संबंध का प्रतीक है। रक्षा सूत्र हमें यह स्मृति दिलाती है कि सच्ची रक्षा ईश्वर द्वारा तभी होती है जब हम पवित्रता, सत्य और सद्गुणों के मार्ग पर चलते हैं। उन्हाेंने सर्वप्रथम परमात्मा को भोग अर्पित कराया और तत्पश्चात संस्था के लगभग 500 भाई-बहनों को प्रेमपूर्वक रक्षा सूत्र बांधा। इस अवसर पर एसडीएम सदर गुलाबचंद, राजकन्या, महिमा, किरण, नीति, रूपाली व सेवा केंद्र के सभी भाई-बहन उपस्थित रहे।