फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: गंगा जोन को 39 रनों से हरा कर राजगढ़ बना विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
अदलहाट। 69वीं जनपदीय अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन मिनी स्टेडियम चुनार में शुक्रवार को जनता इंटर कॉलेज बरगवा कुबा के आयोजन में हुआ। फाइनल मुकाबले में राजगढ़ की टीम ने गंगा जोन को 39 रनों से पराजित कर चैंपियन बना। इसमें राजगढ़ टीम के विकास यादव को फाइनल में शानदार प्रदर्शन के साथ नाबाद 33 रन और दो विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। फाइनल मुकाबले में राजगढ़ टीम के कैप्टन पंकज पाल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम के लिए शानदार पाली खेलने वाले विकास पाल के नाबाद 33 रनों की बदौलत 12 ओवरों में 6 विकेट खोकर 111 रन बनाए। रनों का पीछा करने उतरी गंगा जोन की टीम के खिलाड़ियों की शुरुआत अच्छी रही। टीम 12वें ओवर में 72 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। इसके पहले सेमी फाइनल मुकाबले में राजगढ़ की टीम ने अदलहाट क्षेत्र को 7 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में गंगा जोन ने नगर जोन को 20 रनों से पराजित कर फाइनल में पहुंचा था। आयोजक प्रधानाचार्य संजय सिंह ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस दौरान मंडलीय क्रीड़ा सचिव राजवन पटेल, रूपेश सिंह सहित शिक्षक और खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें