फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: राजेश्वर व मनोज बने सफाई कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष

विज्ञापन
मझवां ब्लाक में सफाई कर्मचारी संघ की नव निर्वाचित टीम।-संवाद।
विज्ञापन
कछवां/पटेहा। मझवां व पटेहरा में शनिवार को उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का चुनाव आयोजित किया गया। इसमें मझवां में राजेश्वर व पटेहरा में मनोज कुमार मौर्य सफाई कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष चुने गए। कछवां, मझवां ब्लॉक में हुए चुनाव में दिनेश यादव व राजेश्वर प्रसाद मैदान में रहे। इसमें 95 मतदाताओं में 92 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। तीन किसी कारणवश अनुपस्थित रहे। वहीं, तीन बजे के बाद मतगणना हुई। इसमें दिनेश यादव को 32 मत, राजेश्वर प्रसाद को 59 मत मिला, एक मत अमान्य किया गया। इसी तरह राजेश्वर प्रसाद 27 मतों से अपने प्रतिद्वंद्वी दिनेश को हराकर ब्लॉक अध्यक्ष बनें। वहीं, महामंत्री जयप्रकाश, कोषाध्यक्ष के रूप में पुरेंद्र निर्वाचित हुए। चुनाव अधिकारी मनीष यादव, अजीत प्रताप सिंह व लाल साहब बिंद मौजूद रहे। पटेहरा में चुनाव अधिकारी रविंद्र कुमार सिंह, नोडल अधिकारी धर्मेंद्र दुबे, निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार व अमरनाथ की देखरेख में चुनाव कराया गया। मनोज मौर्य को 60 तो संदीप तिवारी को 53 मत मिले। वोटिंग के बाद चुनाव अधिकारी के समक्ष मतगणना कराकर मनोज मौर्य को विजयी घोषित करते हुए प्रमाणपत्र दिया गया। अध्यक्ष ने सर्वसम्मति से सुभाष को मंत्री व हरिश्चंद्र को कोषाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें