गुरुवार को विंध्याचल पुलिस ने आरोपी पंडा व सपा नेता कार्यकर्ता मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया था। उसे अंतरिम जमानत मिल गई थी। श्री विंध्य पंडा समाज की शुक्रवार की शाम को बैठक हुई। इसमें सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया गया कि राज पंडा छह महीने तक पुरोहिती नहीं करेंगे। श्री विंध्य पंडा समाज के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी ने बताया कि राज मिश्रा पर छह महीने के लिए प्रतिबंध लगाया गया है। कोर्ट के निर्णय पर आगे का फैसला किया जाएगा।
नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने कहा कि आध्यात्मिक क्षेत्र में जिस तरह का कृत्य किया गया उसको लेकर पुलिस ने सराहनीय कार्रवाई की है। श्री विन्ध्य पंडा समाज के मंत्री भानू पाठक ने कहा कि समाज की बैठक में सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया गया और तीर्थ पुरोहित राज मिश्रा को समाज से छह महीने के लिए निष्कासित कर दिया गया है। शनिवार को इसका पत्र अधिकारियों को भी दिया जाएगा।