फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: गरज-चमक के साथ बारिश, पड़ेंगे ओले

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम का मिजाज एक बार फिर से तीन दिनों के लिए बिगड़ सकता है। गरज-चमक के साथ बारिश व ओले पड़ सकते हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने 31 मार्च से एक अप्रैल के बीच अलर्ट जारी किया है। इधर दो दिनों से आसमान में दिख रहे बादल के बीच मौसम पूर्वानुमान के आधार पर ग्रामीण कृषि मौसम सेवा भू-भौतिकी विभाग बीएचयू वाराणसी के नोडल अधिकारी प्रो. आर. एस. सिंह व तकनीकी अधिकारी शिव मंगल सिंह ने संयुक्त रुप से बताया आने वाले दिनों में आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण तीसरे दिन 31 मार्च से लेकर एक अप्रैल तक कहीं-कहीं गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश के साथ ओले पड़ सकते हैं। साथ हवा की गति भी सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों ने किसानों को सलाह देते हुए कहा है जिन किसानों के गेहूं, सरसों तथा अन्य फसलों की कटाई हो चुकी है उसे छायादार स्थान पर सुरक्षित कर लें। मौसम साफ होने पर ही फसलों की कटाई व मड़ाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें