विंध्याचल। कोतवाली क्षेत्र के रेहड़ा रेलवे पुल के पास संदिग्ध हालात में बुधवार की रात 11 बजे ट्रेन से कटकर रेलकर्मी की मौत हो गई। मामला जीआरपी के बाहर का होने के कारण विंध्याचल पुलिस को सूचना दी गई। विंध्याचल पुलिस ने शिनाख्त कराई। मरने वाला अफजल हुसैन (30) विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर टेक्नीशियन था। अफजल पत्नी और बेटी के साथ रेलवे कॉलोनी में रहता था । वह मूल रूप से दुल्हीपुर महावलपुर, जनपद चंदौली का रहने वाला था। आस पास के लोगो ने बताया कि युवक नशे का आदि था। ड्यूटी से भी तन महीने महीने तक डयूटी से लापता रहता था। आस-पास रहने वाले लोगों ने बताया कि 11 बजे के करीब अफजल के साथ दो अन्य लोग रेलवे ट्रैक पर देखे गए थे। सीओ सिटी प्रभात राय ने बताया कि ट्रैक पर शव बरामद हुआ है। पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया हे। पोस्टामार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएंगे।