मड़िहान थाना से महज दो किलोमीटर दूर देवरी कला गांव में अवैध ढंग से देशी शराब का कारखाना धड़ल्ले से संचालित हो रहा था। सूचना पर बुधवार की शाम एसडीएम मड़िहान रोशनी यादव की नेतृत्व में राजस्वकर्मियों के साथ पुलिस के छापे में 10 क्विंटल लहन व 250 लीटर महुआ निर्मित शराब बरामद किया गया। मुख्य आरोपी फरार हो गए। जंगल किनारे बसे गांवो में महुआ से निर्मित देशी शराब बनाने व बेचने की शिकायत लगातार मिल रही थी। बुधवार की शाम एसडीएम के नेतृत्व में सीओ आपरेशन अजय कुमार राय ,इंस्पेक्टर राजकुमार सिंह,राजस्वकर्मी हल्का लेखपाल व पुलिस के पहुंचते ही आरोपी फरार हो गया। घर के आस पास जमीन से खोदकर घड़े में 10 क्विंटल भीगा महुआ व 250 लीटर कच्ची शराब पाया गया। भट्ठियों पर अर्धनिर्मित शराब उतारने का गोरखधंधा चल रहा था। जो कि स्वास्थ्य के लिए हानिकारक व जानलेवा साबित होती है। बड़े पैमाने पर अबैध कारोबार की सूचना पुलिस को कानोकान नहीं लगती। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।