फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल हत्याकांड : सपा प्रतिनिधिमंडल कठवैया गांव पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी का 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल रविवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के विंध्याचल थाना अंतर्गत कठवैया गांव पहुंचा। ग्राम निवासी झब्बर उर्फ ललित प्रजापति के पुत्र राहुल की हत्या कर उसके शव को 50 किलो के पत्थर से बांधकर नदी में फेंक दिया गया था। परिजनों ने 26 अप्रैल को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं की है। प्रतिनिधिमंडल उनके घर जाकर वस्तुस्थिति की जानकारी ली और शोक संवेदना व्यक्त की। सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने एसपी से कहा है कि जल्द से जल्द हत्या का खुलासा किया जाय। अरोपियों को गिरफ्तार किया जाय। पुलिस परिजनों को प्रताड़ित कर रही है। खुलासा न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी है। प्रतिनिधिमंडल में मेवालाल प्रजापति जिलाध्यक्ष मजदूर सभा, दीनानाथ प्रजापति जिला महासचिव, आकांक्षा यादव, रामगोपाल बिन्द, विजय प्रजापति, राजकुमार यादव, अमरनाथ चक्रवात, श्यामबाबू प्रजापति, राजेंद्र प्रजापति आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें