फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: वार्षिकोत्सव में राधा कृष्ण की झांकी ने मन मोहा

विज्ञापन
चुनार के सददूपुर मोहाना स्थित उ0मा0वि0के वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति करत
विज्ञापन
चुनार। सेटेलमेंट एरिया के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को आठवीं के छात्र-छात्राओं की विदाई एवं वार्षिकोत्सव में छात्र छात्राओं ने मनभावन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। छात्र-छात्राओं ने गीत, नृत्य, नाटक के साथ ही राधा कृष्ण की मनोहारी झांकी प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कनिष्ठ ने वरिष्ठ छात्र छात्राओं को उपहार भेंटकर उन्हें सम्मानित किया। वरिष्ठ छात्र-छात्राओं ने अनुभवों को साझा किया। प्रधानाध्यापिका छायारानी श्रीवास्तव ने छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी। कहा कि शिक्षा अनमोल धन है। अनुशासन में रहकर जीवन में आगे बढ़ें। लक्ष्य को प्राप्त करें। कार्यक्रम में सभासद रामलाल कन्नौजिया, अध्यापक सुधीर सिंह, गिरजा देवी, सुनीता कुमारी, अंजुलता सिंह, अनीता देवी, अंतिम कुमारी सहित बच्चों के अभिभावक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें