भाजपा नगर मंडल की ओर से रविवार को नगर के फन सिटी में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान लोगों ने जमकर अबीर-गुलाल उड़ाए और गले मिलकर एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत कलाकाराें ने एक से बढ़ कर एक प्रस्तुतियाें से सबका मन मोह लिया। वृंदावन से आए कलाकाराें ने राधा-कृष्ण की नयनाभिराम झांकी प्रस्तुत कर वातावरण में फागुनी बयार बहा दी। इस दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष त्रिलोकी नाथ पुरवार, पूर्व सांसद रामसकल, काशी क्षेत्र के मंत्री मनोज जायसवाल, जिलाध्यक्ष अनिल सिंह, नगर अध्यक्ष उमेश गुप्त, कार्यक्रम संयोजक महेश वर्मा, संतोष गोयल, आशुकांत चुनाहे, नीलू श्रीवास्तव, सुषमा पांडेय, चंद्रकला श्रीवास्तव, रायचंद्र दूबे, संजय यादव, मृत्युंजय त्रिपाठी, आनंद सिंह, अलंकार जायसवाल आदि मौजूद रहे।