फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी करने वालों पर लगाएं गुंडा एक्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस के बाद लालगंज कोतवाली का निरीक्षण किया। इस दौरान सीओ कार्यालय में मौजूद अभिलेखों का अवलोकन भी किया। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक से अपराध व अपराधियों पर की गई कार्रवाई से संबंधित प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने मातहतों को छेड़खानी करने वालों के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने थाना स्टाफ का परिचय लेने के बाद साफ-सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने थाने के रिकॉर्ड के रखरखाव से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने थाना परिसर में मौजूद महिला डेस्क, कंप्यूटर कक्ष, मुंशी कक्ष, भोजनालय कक्ष में साफ-सफाई देखकर संतोष जताया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक रामनारायण सरोज और थाना स्टाफ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें