मिर्जापुर। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कहा है कि 22 जनवरी को अयोध्या में निर्माणाधीन मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम है। इसके लिए प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इसके तहत जिले में भी 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। उन्होंने यह भी आदेश दिया है कि 22 जनवरी को जिले में स्थित मांस और मदिरा की सभी दुकानें बंद रहेंगी। इसके लिए लाइसेंसधारकों को कोई प्रतिकर नहीं दिया जाएगा।