मिर्जापुर। छानबे विधानसभा के लिए हो रहे उपचुनाव को देखते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी दिव्या मित्तल ने 10 मई को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है।
उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार छानबे विधानसभा के लिए हो रहे उप निर्वाचन में 10 मई को मतदान होना है। मतदान के दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।