फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसूताओं को उपलब्ध कराएं कंबल : प्राचार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मेडिकल का1लेज के प्राचार्य डाॅ. आरबी कमल और एसआईसी डाॅ. तरुण सिंह ने बुधवार को मंडलीय अस्पताल और जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान वार्ड में मरीजों और प्रसूताओं को पर्याप्त कंबल और चादर आदि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

प्राचार्य ने सबसे पहले इमरजेंसी और ट्रामा सेंटर का निरीक्षण किया। इसके बाद जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे। गलियारे मेें एक महिला लेटी हुई थी। उसका बच्चा एसएनसीयू में भर्ती था। उसे वार्ड में जाकर रहने को कहा। स्टाफ को कंबल आदि देने का निर्देश दिया। साथ ही वार्ड में भर्ती हर प्रसूता को पर्याप्त कंबल देने का निर्देश दिया। साथ ही अस्पताल में ड्यूटी करने वाले होमगार्ड के लापता रहने और न आने पर कार्रवाई का निर्देश भी दिया। सिक न्यू बर्न यूनिट में नवजात बच्चों का उपचार ठीक ढंग से करने का निर्देश भी दिया। वार्ड में हीटर लगाने का भी निर्देश दिया। इस दौरान प्रबंधक अनुज ठाकुर, जिला महिला अस्पताल की विभानाध्यक्ष डॉ. जूही देश पांडे मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें