फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: आधार कार्ड बनाने के लिए उप डाकघर में ताला लगाकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। गंगाघाट स्थित उप डाकघर में आधार कार्ड बनाने की मांग को लेकर मंगलवार को दोपहर में भाजपा कार्यकर्ताओं, सभासदों ने प्रवेश द्वार पर ताला लगाकर प्रदर्शन किया। इसकी जानकारी होने पर उप डाकपाल चुनार दिनेश पटेल ने प्रदर्शन स्थल पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। प्रदर्शनकारी डाक अधीक्षक को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। बाद में डाक निरीक्षक के आने पर लोग शांत हुए।
विज्ञापन

इस डाकघर में आधार कार्ड बनाने का काम शुरू हुआ था। जिसका लाभ स्थानीय लोगों के अलावा ग्रामीणों को मिल रहा था। उन्हें आधार कार्ड बनवाने के लिए कहीं दूर नहीं जाना पड़ रहा था और आधार कार्ड बन जा रहा था। इधर कई माह से कार्ड बनाने का काम बंद कर दिया गया है। लोगों की समस्याओं को देखते हुए भाजपा पदाधिकारियों ने विधायक को जानकारी दी और आधार कार्ड बनाने के लिए डाक अधीक्षक से मुलाकात कर शिकायत कर समस्या का समाधान कराने की मांग की। डाक अधीक्षक ने एक सप्ताह का समय मांगा गया था, लेकिन आधार कार्ड बनाने का काम शुरू नहीं कराया गया। इससे नाराज भाजपा कार्यकर्ता दोपहर लगभग एक बजे प्रवेश द्वार पर ताला लगाकर प्रदर्शन करने लगे और मौके पर डाक अधीक्षक को बुलाने की मांग करने लगे। बाद में उप मंडलीय डाक निरीक्षक प्रवीण कुमार मौके पर पहुंचे और सोमवार से आधार कार्ड बनाने का काम शुरू कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद दोपहर करीब ढाई बजे प्रदर्शन समाप्त हुआ। इस दौरान पूर्व भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष बचाऊ लाल सेठ, नगर अध्यक्ष चंद्रहास गुप्ता, नंदलाल केसरी, अभिलाष राय, सभासद किशन मोदनवाल, पूर्व सभासद ज्योति प्रकाश सिंह, जगदीश गुप्ता, मुन्ना पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें