कटरा कोतवाली क्षेत्र के रूखड़घाट मुहल्ले के लोगों ने बुधवार को अराजक तत्वों द्वारा पीपल का पेड़ काटे जाने और कटरा पुलिस द्वारा उल्टा मुहल्ले के सभासद नियाज अहमद को हिरासत में लेने का विरोध करते हुए कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। मुहल्ले वासियों ने छह सूत्री ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंप कर कटरा पुलिस, अराजक तत्वों व डीएफओ पर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। मुहल्ले वालों ने मांग किया कि अराजकतत्वों के साथ ही लाइन हाजिर चल रहे सिपाही को निलंबित कर डीएफओ पर भी कार्रवाई की जाए। प्रदर्शन करने वालों में संतोष भारती, हरिदास, बब्बू, सग्गीराम, राम कुमार आदि शामिल रहे।