रेलवे ट्रैक के पास प्रदर्शन करते ग्रामीण।-सोशल मीडिया।
राजगढ़। रामपुर 38 और दुबेपुर गांव के ग्रामीणों ने शुक्रवार को रेलवे ट्रैक के पास प्रदर्शन कर अंडरब्रिज बनाने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि रेलवे लाइन के कारण राजगढ़ बाजार, अस्पताल समेत जरूरी सुविधाओं तक सीधा संपर्क नहीं है। शादी-विवाह और शवयात्रा में भी लोगों को लंबा चक्कर लगाना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि अंडरब्रिज बनने से गांव से बाजार की दूरी आधा किलोमीटर से भी कम रह जाएगी। विधायक और सांसद को कई बार पत्र देने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने जल्द निर्माण शुरू नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।