फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजीकरण विरोधी फैसला वापस हो

विज्ञापन
फतहा स्थित विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन करते कर्मचारी व अभियंता। - फोटो : MIRZAPUR
विज्ञापन
मिर्जापुर। फतहां स्थित विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर शुक्रवार को विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वावधान में विद्युत कर्मियों ने प्रदर्शन किया। उनकी मांग थी कि पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण का निर्णय वापस लिया जाए। इस अवसर पर आयोजित विरोध सभा में समिति ने चेतावनी दी कि यदि पूर्वाचंल विद्युत वितरण निगम के विघटन व निजीकरण का फैसला वापस नहीं लिया और इस दिशा में सरकार की ओर से कोई भी कदम नहीं उठाया गया तो निगमों के तमाम बिजली कर्मचारी, जूनियर इंजीनियर व अभियंता उसी समय अनिश्चित कालीन आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इसमें पूर्ण हड़ताल भी शामिल है। वक्ताओं ने सभा में विद्युतकर्मियों को निजीकरण से होने वाली हानियों के बारे में जानकारी दी। साथ ही आंदोलन को और भी मजबूती से संगठित होकर संघर्ष करने की बात कही। इस अवसर पर सुमित यादव, सूरज शाह, दिनेश सिंह, अभय सिंह, विनोद कुमार, राजेश मिश्रा, पवन शुक्ला, अनुराग अग्रवाल, आशुतोष वाजपेयी, अभिषेक श्रीवास्तव, विनोद चौधरी, नवनीत गुप्ता, देवेंद्र सिंह, मनीष कुमार कुशवाहा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें