जिगना। समाजवादी पार्टी छानबे ब्लॉक के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बुधवार की सायंकाल जिगना में कैंडिल जूलूस निकाला। इस दौरान लखीमपुर खीरी की घटना की निंदा करते हुए हत्यारे को फांसी दो का नारा बुलंद किया। जुलूस का नेतृत्व ब्लॉक अध्यक्ष संग्राम बिंद ने किया। इस अवसर पर जैनेन्द्र सिंह, शहनवाज खान, अंकित तिवारी, जोखन पाल, महेंद्र बिंद, श्याम बहादुर, दीन दयाल, अखिलेश व श्रीराम आदि मौजूद रहे।