फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: शराब की दुकान के विरोध में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
प्रदर्शन करतीं महिलाएं। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
पुलिस चौकी सक्तेशगढ़ क्षेत्र के तेंदुआ कला के किसान नगर में सरकारी शराब का ठेका खुलने पर ग्रामीणों ने शनिवार को प्रदर्शन किया। महिलाओं ने नारेबाजी कर शराब ठेका हटाने की मांग की। महिलाओं का कहना है कि ठेका खुलने से युवा नशे के आदी हो गए है। पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं को एक सप्ताह के अंदर दुकान हटाने का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। इस दाैरान दुर्गावती, राजकुमारी, सविता, सरोज देवी, ममता देवी, भानु प्रताप, हनुमान, अजय, विपिन, इंद्रेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें