फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पीएमश्री योजना के दूसरे चरण के लिए भेजे गए 50 विद्यालयों के प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। पीएम श्री योजना के दूसरे चरण के लिए जिले के 50 परिषदीय विद्यालयों के प्रस्ताव भेजे गए हैं। प्रत्येक विकास खंड से चार- चार विद्यालय तथा नगर पालिका के दो विद्यालयों के प्रस्ताव भेजे गए हैं। जिले में 12 विकास खंड हैं।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों को हर सुविधा से परिपूर्ण करने के लिए व आदर्श विद्यालय बनाने के लिए पीएमश्री स्कूल योजना शुरु की गई है। इस योजना के तहत चयनित विद्यालयों का सर्वांगीण विकास किया जाता है। उनको आदर्श विद्यालय बनाया जाता है। सरकार का मानना है कि जब परिषदीय विद्यालयों में सभी सुविधाएं बच्चों को उपलब्ध होंगी तो लोग स्वत: ही महंगे निजी विद्यालयों को छोड़कर अपने बच्चों को इन परिषदीय विद्यालयों में दाखिला कराएंगे और बच्चों को पढ़ाएंगें। इन विद्यालयों का दो स्तर पर चयन होगा। पहला राज्य स्तर पर तथा अंत में केंद्र स्तर पर। अंतिम रूप से चयनित विद्यालयों को ही पीएम श्री योजना का लाभ दिया जाएगा।
इसके तहत चयनित विद्यालय को दो करोड़ रुपये का अनुदान दिया जाएगा। जिससे उस विद्यालय का सर्वांगीण विकास हो सकेगा। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि जिले के 749 विद्यालयों से आवेदन मांगे गए थे। उसमें से 250 ने आवेदन किया। उनमें से मानकों के आधार पर 50 विद्यालयों का चयन कर उनकी सूची राज्य सरकार को भेजी गई है।
विज्ञापन


मिर्जापुर। पीएमश्री योजना के पहले चरण में 12 विद्यालय चयनित हैं। इनमें से 11 परिषदीय विद्यालय तथा एक माध्यमिक विद्यालय है जो नगर का महुवरिया स्थित राजकीय इंटर कालेज है। इन सबमें फिलहाल काम शुरु कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें