फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: हिस्ट्रीशीटर हेरोइन तस्कर की 27.6 करोड़ की संपत्ति कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। शहर कोतवाली पुलिस ने हेरोइन व गांजा तस्करी के गैंग लीडर और हिस्ट्रीशीटर राजेश यादव की 27.6 करोड़ की अचल संपत्ति कुर्क की। एएसपी सिटी नितेश सिंह ने मजिस्ट्रेट के साथ विंध्याचल में तीन स्थानों पर डुगडुगी बजाकर मकानों को सील कर कुर्की की कार्रवाई की। एएसपी सिटी नितेश सिंह ने बताया कि विंध्याचल के नचनियाबीर निवासी राजेश यादव उर्फ कल्लू गांजा, हेरोइन मादक पदार्थों की तस्करी करता है। राजेश अपने गैंग का लीडर है। उस पर विंंध्याचल मारपीट, एनडीपीएस और आयुध अधिनियम की 13 प्राथमिकी दर्ज है। राजेश विंध्याचल थाने का हिस्ट्रीशीटर है। मादक पदार्थ बेचकर राजेश ने अपने परिवार जन के नाम पर संपत्ति खरीदा। इसमें राजेश यादव की भाभी रिंकू पत्नी पप्पू निवासिनी कंतित गोसाईपुरवां 1680 वर्गफीट, बहन निर्मला देवी पत्नी शिवलाल निवासिनी कौड़ियारा, मां हिरावती के नाम 27 करोड़ छह लाख की संपत्ति को कुर्क किया गया। कार्रवाई के दौरान विंध्याचल थाना के साथ शहर कोतवाली पुलिस ने तीनो स्थानों पर डूगडुगी बजवाया। इसके बाद कुर्की का नोटिस चस्पा किया गया। राजेश यादव कई वर्ष से मादक पदार्थ की तस्करी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें