फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पशु तस्करी के आरोपी की एक करोड़ की संपत्ति कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
अदलहाट। गरौड़ी गांव निवासी पशु तस्करी तथा गैंगस्टर एक्ट के आरोपी की करीब एक करोड़ की संपत्ति जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के आदेश पर रविवार को एसडीएम चुनार की मौजूदगी में कुर्क कर ली गई।
विज्ञापन

गरौड़ी गांव निवासी आरोपी इरशाद उर्फ सोनू कुरैशी पर साथियों के साथ मिलकर संगठित रूप से पशुओं की तस्करी का आरोप है। उस पर गोवंश की तस्करी कर कई चल, अचल संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। रविवार को एसडीएम चुनार राजेश वर्मा, सीओ चुनार अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में गैंगस्टर एक्ट के आरोपी की पथरौरा गांव स्थित लगभग एक करोड़ की संपत्ति मुनादी कराकर कुर्क कर ली गई। वहां कुर्की के आदेश का बोर्ड लगा दिया गया। इसके अलावा एक पिकअप और एक बाइक भी कुर्क की गई। आरोपी पर अदलहाट, चुनार तथा चील्ह थाने में गोवंश तस्करी, गैंगस्टर के कुल 14 मामले दर्ज हैं। इस दौरान अदलहाट थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्य, निरीक्षक सत्येंद्र कुमार यादव आदि मौजूद रहेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें