खबर मिर्जापुर से है। दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर की शिक्षा शास्त्र की विभागाध्यक्ष व डीन प्रोफेसर शोभा गौड़ को मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय का प्रथम कुलपति नियुक्त किया गया है। इस संबंध में शुक्रवार को कुछ शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव एमपी अग्रवाल ने आदेश जारी किया। बताते चलें कि शोभा गौड़ शिक्षा के क्षेत्र में उंचाइयों को प्रदान करने के तौर पर जानी जाती हैं इसके साथ ही अपने छात्रों के साथ मेलजोल और अनुशासन इनकी पहचान कही जाती है।