फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पेशेवर सलाहकारों और करदाताओं का एक मंच पर रहना जरूरी

विज्ञापन
एसोसिएशन ऑफ टैक्सपेयर्स एंड प्रोफेशनल्स के सातवें स्थापना दिवस के अवसर पर मंचासीन अति​थि। स्रोत
विज्ञापन
मिर्जापुर। करदाताओं व कर सलाहकारों की एकीकृत राष्ट्रीय संस्था एसोसिएशन ऑफ टैक्सपेयर्स एंड प्रोफेशनल्स का सातवां स्थापना दिवस विंध्याचल स्थित एक होटल में मनाया गया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों से आए प्रतिनिधियों ने सहभाग किया। कार्यक्रम को दो सत्रों में बांटा गया। प्रथम सत्र में आयकर व जीएसटी संबंधित तकनीकी परिचर्चा और द्वितीय सत्र में प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक चली। तकनीकी सत्र में सोनभद्र से आए वरिष्ठ अधिवक्ता जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, मुरादाबाद के शिशिर गुप्ता व कानपुर के संतोष कुमार गुप्ता ने जीएसटी ट्रिब्यूनल अपील फाइलिंग, जीएसटी संबंधित नए न्यायिक निर्णयों व आयकर संबंधित नए अधिनियम 2025 के महत्वपूर्ण तथ्यों पर प्रकाश डाला। दूसरे सत्र में संस्था के प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक प्रांतीय अध्यक्ष अंकुर गांगल की अध्यक्षता में हुई। इसमें कर प्रणालियों की पारदर्शिता, विश्वसनीयता व सरलीकरण के लिए पेशेवर कर सलाहकारों और करदाताओं को एक मंच पर रहने की आवश्यकता बताई गई। साथ ही प्रदेश में संस्था के विस्तार संबंधित योजनाओं पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-एक वाराणसी मिथिलेश कुमार शुक्ल ने संस्था के मिश्रित स्वरूप अधिवक्ताओं संग करदाता व अन्य प्रोफेशनल्स की तारीफ की। राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार श्रीवास्तव ने संस्था की छह वर्षों में प्राप्त उपलब्धियों को बताया। विशिष्ट अतिथि एडिशनल कमिश्नर ग्रेड दो अपील मिर्जापुर संभाग शरद कुमार शुक्ल ने भी संस्था के राष्ट्रीय स्वरूप के महत्व का वर्णन करते हुए संस्था द्वारा समय-समय पर तकनीकी सत्रों के चलाने की उम्मीद जताई। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव पराग सिंघल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष संदीप बंसल, संयुक्त आयुक्त दिनेश कुमार द्विवेदी, मनोज अग्रवाल, शिव कुमार शुक्ल, नीरज कुमार त्यागी, सुरेश चंद्र, अशोक कुमार द्विवेदी, सौरभ श्रीवास्तव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें