फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोफेशनल शिक्षा से होंगे आत्मनिर्भर

Fri, 22 May 2015 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के रमईपट्टी स्थित नेहरू कालेज में शुक्रवार को काउंसिलिंग एवं वर्कशाप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने वाटर सेंटर प्रोजेक्ट का प्रदर्शन किया, जिसे काफी सराहा गया। इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था की निदेशिका वैशाली श्रीवास्तव ने किया। आर्ट लैब नोएडा के डायरेक्टर एमके श्रीवास्तव ने आटोमेशन, पीसीएल एवं स्काडा की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तकनीकी एवं प्रोफेशनल शिक्षा ही छात्रों के भविष्य को संवार सकता है। डिप्लोमा एवं इंजीनियरिंग करने वाले छात्राें को प्लेसमेंट के लिए ढेर सारी संभावनाएं हैं। प्रोफेशनल कोर्स करने वाला छात्र कभी बेरोजगार नहीं रह सकता। संस्था की निदेशिका वैशाली श्रीवास्तव ने कहा कि नेहरू कालेज के छात्र आईटी एवं प्रोफेशनल कोर्स करने के बाद देश के विभिन्न शहराें में अच्छी पैकेज पर जाब कर रहे हैं। कार्यशाला के दौरान संस्थान के छात्र दिलीप ने वाटर सेंटर प्रोजेक्ट का प्रदर्शन किया, जो पानी के टंकी को भरने की सूचना सेंसर के माध्यम से देगा तथा आनंद ने एक ऐसे प्रोजेक्ट को प्रदर्शित किया, जो बगैर बिजली और इनवर्टर के गर्मी में पंखे की हवा दे सकता है। इस दौरान प्रदीप यादव, अमित प्रजापति, अरविंद चतुर्वेदी, अभिषेक प्रताप सिंह, ममता पाल आदि उपस्थित रहे।  
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें